फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gurgaon police asi got beaten by youth

युवकों ने फाड़ी ASI की वर्दी, जमकर बरसाए घूंसे

Wed, 05 Nov 2014 09:05 PM IST
Updated Wed, 05 Nov 2014 09:05 PM IST
विज्ञापन
gurgaon police asi got beaten by youth

गुड़गांव के उद्योग विहार थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को ऑटो चालक के साथ बाइक सवार युवकों के बीच हुए झगड़े में बीच-बचाव करने गए एएसआई के साथ बाइक सवार युवकों ने मारपीट की।

विज्ञापन


आरोपी युवकों ने एएसआई की वर्दी फाड़ने के अलावा उस पर घूसे बरसाए जिसमें उसे काफी चोट आई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली के आयानगर निवासी लेखराम और उसका भाई गिरीचंद बाइक पर उद्योग विहार की तरफ आ रहे थे। ट्राइडेंट होटल के पास एक ऑटो के साथ टक्कर के बाद उनकी बहस हो गई। मामला बढ़ता देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया जिस पर एएसआई पवन अपने साथियों के साथ यहां पहुंचा।
विज्ञापन


इस दौरान बीच-बचाव करते हुए उन्होंने शांत करने की कोशिश की तो दोनों भाईयों ने हेलमेट से ऑटो चालक के मुंह पर जोरदार प्रहार कर भागने का प्रयास किया। एससआई ने तुरंत दोनों को पकड़कर पीसीआर में बैठाने की कोशिश की तो उन्होंने एएसआई पर ही हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों ने मिलकर एएसआई के साथ मारपीट करते हुए उसकी वर्दी फाड़ते हुए उसके मुंह पर मुक्कों से जोरदार प्रहार किया जिससे एएसआई की नाक से खून निकलने लगा। पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की सूचना के बाद पुलिसकर्मियों ने मिलकर दोनों आरोपियों को काबू किया और उन्हें थाने लेकर पहुंचे। देर शाम दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

युवक को जान से मारने का प्रयास

gurgaon police asi got beaten by youth

खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में भांगरौला गांव में बीती शाम कुछ युवकों ने मिलकर एक दुकानदार पर हमला बोल दिया। युवको ने लाठी-डंडों और हथियार से युवक पर जान से मारने की प्रयास किया। हमले में युवक को काफी चोटें आई है जिसे निजी अस्पताल दाखिल किया गया है।

जानकारी के मुताबिक बास कुसला गांव निवासी धर्मेंद्र भांगरौला गांव की ढाणी में मछली की दुकान चलाता है। बीती शाम उसकी दुकान पर उसी गांव के वेदप्रकाश और सनी समेत दो अन्य युवक पहुंचे। उन्होंने आते ही दुकानदार पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों और हथियार से हमलावरों ने उसकी दुकान को तोड़ते हुए उस पर जानलेवा हमला किया।

वारदात में एक अन्य युवक को भी चोट आई है। सूचना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर एसीपी नरेंद्र कादियान समेत पुलिस के खेड़कीदौला थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने वेदप्रकाश समेत सनी और उसके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस जांच में पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस घायल युवक के होश में आने का इंतजार कर रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed