{"_id":"58a881b44f1c1b0d4cd840e0","slug":"gun-shot-in-one-side-love","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकतरफा प्यार में युवती को गोलियां मारीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एकतरफा प्यार में युवती को गोलियां मारीं
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 19 Feb 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
kidnapping at gunpoint
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंद नगरी इलाके में सनकी युवक ने एकतरफा प्यार में युवती पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोलियां युवती के दोनों पैरों में लगीं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में युवती को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सलमा (19) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ सुंदर नगरी, नंद नगरी में रहती है। उसने नौवीं कक्षा तक पढ़ाई की है, फिलहाल घर में मां का हाथ बंटाती है। सलमा का आरोप है कि एच-ब्लॉक में रहने वाला अनवर नामक युवक उसे दोस्ती के नाम पर परेशान करता था। वह हमेशा ऐसा करने से मना करती थी।
विज्ञापन
शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी। इसी बीच अनवर वहां पहुंच गया। उसने फिर दोस्ती करने की बात कही। मना करने पर आरोपी ने अपनी जेब से पिस्टल निकालकर उसके छाती पर लगा दी।
विज्ञापन
आरोपी जान से मारने की धमकी देकर दोस्ती स्वीकार करने की बात करने लगा। अचानक सलमा ने अनवर को धक्का दिया और वह घर में अंदर की ओर भागने लगी।
आरोपी ने पीछे से कई गोलियां सलमा के ऊपर दाग दीं। गोलियां पीछे से सलमा के पैरों में लगीं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सलमा का भाई, पड़ोसियों की मदद से उसे जीटीबी अस्पताल ले गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।