फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Guard on leave after the death of Milita 'Runaways'

मिलिता की मौत के बाद गार्ड छुट्टी लेकर ‘भागे’

Fri, 25 Jul 2014 01:09 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
अमर उजाला, वैशाली Updated Fri, 25 Jul 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन
Guard on leave after the death of Milita 'Runaways'

राज्यसभा टीवी की पत्रकार (प्रोड्यूसर) मिलिता दत्ता मंडल की मौत के बाद सोसायटी का गार्ड छुट्टी पर हैं। सुरक्षा गार्ड मनोज के बयान के आधार पर ही हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


मनोज ही सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचा था। बाद में वह और उसका साथी कमालुद्दीन छुट्टी पर चले गए। अब सवाल यह उठ रहा है कि सुरक्षा गार्ड मनोज ने ऐसा क्या बयान दिया कि मौत को सुसाइड मान रही पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस इस मुद्दे पर अब भी पर्दा डालने में जुटी है। अब जांच में मदद के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस ने परिजनों को बयान देने के लिए नोटिस भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसएस सिक्योरिटी के अन्य गार्डों से बातचीत में पता चला कि मनोज (30) बागपत अपने गांव चला गया। दूसरा गार्ड कमालुद्दीन निर्माण विहार दिल्ली में रहता है और कांवड़ की वजह बताकर बृहस्पतिवार को छुट्टी पर चला गया।

गार्डों से पुलिस को पता लगा कि घटना के समय सोमवार रात 11:45 बजे मिलिता के लहूलुहान मिलने के चंद मिनट बाद ही पति सूर्य ज्योति मंडल मौके पर पहुंचे थे। वह तुरंत कार से मिलिता को दिल्ली के मैक्स अस्पताल चले गए थे। घटना की रात सोसायटी में चार गार्ड थे।

इनमें से सुरक्षा गार्ड मनोज, सत्यपाल और सीएस रावत से पूछताछ की जा चुकी है। जबकि कमालुद्दीन से पूछताछ बाकी है। पुलिस का कहना है कि कमालुद्दीन शुक्रवार को ड्यूटी पर आ सकता है, इसके बाद पूछताछ की जाएगी।

एसएचओ ने बताया कि घटना के बाद सिक्योरिटी गार्ड मनोज ही सबसे पहले पार्किंग में पहुंचा था। उसी के बयान के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गयी है। माना यह भी जा रहा है कि गार्ड पुलिस हिरासत में पूछताछ के लिए रोके गए हैं, मगर पुलिस इससे इनकार कर रही है।

बयान दर्ज कराने को परिजनों को भेजा नोटिस
मामले के हाईप्रोफाइल होने के चलते पुलिस इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतनी चाहती है। इसे देखते हुए पुलिस सभी गवाहों के बयान रिकॉर्ड करेगी। इन्हीं वीडियो रिकॉर्डेड बयानों के आधार पर ही पुलिस मामले की जांच करेगी।

एसएचओ ने बताया कि परिजनों को जांच में मदद करने के लिए बृहस्पतिवार को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। शुक्रवार को पति और अन्य परिजनों से पूछताछ संभव है।

आईफोन खोलेगा मिलिता के मौत का राज
अब जांच में मिलिता का आईफोन अहम सुराग माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो घटना से ठीक पहले करीब 10:29 मिनट पर मिलिता ने अपने पति को एक एसएमएस किया था। यह एसएमएस जांच में अहम कड़ी साबित हो सकता है।

पुलिस को शक है कि अगर मिलिता और उनकी पत्नी के बीच घटना की रात झगड़ा हुआ तो इस एसएमएस में मिलिता ने जरूर कुछ न कुछ लिखा होगा। हालांकि पुलिस अभी तक आईफोन का लॉक नहीं तोड़ सकी है।


फुल टाइम मेड निभाएगी जांच में अहम रोल
पुलिस ने अभी तक मंडल परिवार की फुल टाइम मेड मीनू से पूछताछ नहीं की है। एसएचओ ने बताया कि परिजनों के अनुसार उस रात को मिलिता घर आई ही नहीं।

मेड से पूछताछ में ही इसका सच सामने आएगा कि मिलिता घर आई थी या नहीं। अगर आई थी तो क्या उसका पति सूर्य ज्योति के साथ कोई झगड़ा हुआ था?

शुक्रवार शाम तक आ सकती है पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट

पुलिस को उम्मीद है कि शुक्रवार शाम तक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ सकती है। तथ्यों का खुलासा न करने वाली पुलिस घटना से जुड़े सभी गवाहों के बयान जल्द दर्ज करने का दावा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed