फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   grand son killed grand father in hapur for property

पोते ने दादा को ट्रैक्टर से कुचल कर मार डाला, डर था दूसरे को न दे दे जमीन

Sat, 23 Dec 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 23 Dec 2017 10:27 AM IST
सार


-हत्या के पीछे जमीन का विवाद, पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर
-पांच लोगों के खिलाफ बाबूगढ़ थाने में रिपोर्ट

विज्ञापन
grand son killed grand father in hapur for property

विस्तार

हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मतनौरा में एक युवक ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने दादा की हत्या कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हत्या के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है।

विज्ञापन


मतनौरा गांव में गजराज, राजा और मलखान तीन सगे भाई थे। मलखान के कोई औलाद नहीं थी। जबकि गजराज से सुखबीर जबकि राजा से रामबीर, सुभाष और रकम तीन बेटे थे। मलखान की पत्नी का कुछ दिन पहले निधन हो गया था।
विज्ञापन


उसकी तेरहवीं के समय ही मलखान ने अपने हिस्से की जमीन अपने दोनों भाइयों के परिवार में वितरित करने की बात मेहमानों के सामने की थी तथा कुछ जमीन अपने पास रखने की बात कही थी। बताया जा रहा है कि संजीव को शक था कि कहीं जमीन दूसरे भतीजे को न दे दे जिसके साथ वह रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब 9 बजे मलखान अपने खेतों की ओर से गांव आ रहा था। इस बीच सुखबीर का लड़का संजीव ट्रैक्टर लेकर घर से निकला। आरोप है कि इस दौरान संजीव ने मलखान को ट्रैक्टर से रौंद दिया। घटना के बाद संजीव ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed