{"_id":"1232b86d74ed9ce5e3bf1ce1abeb7b17","slug":"goon-looted-1-47-lakh-to-stop-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार रुकवाया और छीन लिए 1.47 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार रुकवाया और छीन लिए 1.47 लाख रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 16 Apr 2014 03:58 PM IST
विज्ञापन
बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक युवक की कार रोक कर उससे लगभग डेढ़ लाख रुपये छीन लिए। इसके बाद पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सेक्टर-तीन निवासी हरवीर ने बताया कि वह 14 अप्रैल को किसी काम से बाहर जा रहा था। उसकी कार में 1.47 लाख रुपये रखे हुए थे।
पीड़ित के अनुसार जैसे ही वह भगत सिंह कॉलोनी के पास पहुंचा तो नाहरसिंह कॉलोनी के रहने वाले बबलू, रोहित, सीताराम एवं तिरखा कॉलोनी के रहने वाले राहुल व बबलू ने उनकी कार रोक ली।
विज्ञापन
आरोपियों ने कार रोकते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने मारपीट करने के बाद कार में रखे हुए 1.47 लाख रुपये लूट लिए। आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले भी हरवीर के साथ युवकों का झगड़ा भी हुआ था। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन