पॉश सेक्टर-44 में बुधवार दोपहर घर में घुसकर लूटपाट और बदमाशों की गोली से गार्ड की मौत मामले में पुलिस ने एक युवती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। युवती के कहने पर ही उसके प्रेमी ने लूट की साजिश रची और अपने दो दोस्तों को शामिल कर लिया।
पुलिस की गिरफ्त में मास्टर माइंड
2 of 12
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारें
- फोटो : लाल सिंह
युवती पीड़ित परिवार को पहले से जानती थीं। उसी ने साजिश के तहत पीड़ित के घर का दरवाजा खुलवाया था। थाना सेक्टर-39 पुलिस फरार एक आरोपी की तलाश कर रही है।
पहले भी आरोपी के खिलाफ दर्ज है मामला
3 of 12
गार्ड हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी
- फोटो : लाल सिंह
एसएसपी लव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में जैतोली हसनपुर अमरोहा निवासी आरती उर्फ मनीषा, कुल्लीपुरा कासना निवासी संदीप कुमार और रोहिडा खेड़ा ब्यावर राजस्थान निवासी सोनू चौधरी शामिल हैं। मुख्य आरोपी आरती और संदीप सदरपुर में लिव इन में रहते हैं।
दो साल पहले आरती की बहनें करती थीं काम
4 of 12
पुलिस को आरोपियों से बरामद हुआ लूट का सामान
- फोटो : लाल सिंह
आरती के कहने पर ही संदीप ने लूट की साजिश रची थी। सोनू अभी सत्ते बिहार कॉलोनी बुराड़ी दिल्ली में रह रहा था। इनके फरार साथी की पहचान पचारा ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद निवासी विकास उर्फ विक्की के रूप में हुई है। विकास की तलाश जारी है। सोनू को लोगों ने मौके पर पकड़कर पीट दिया था।
लूट की रकम से शादी करने की थी योजना
5 of 12
लुटेरों द्वारा की गई घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला
लोगों की पिटाई के दौरान सोनू ने डरकर पास की नाली में तमंचा और दो कारतूस फेंक दिए थे, जिन्हें बरामद कर लिया गया है। सोनू ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि पकड़े जाने पर उसे डर था कि कहीं लोग उसके तमंचे से उसी को गोली न मार दें।