फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Girl student of Kenya raped while live-in, complained after the embassy to get pregnant

लिव-इन में रह रही केन्या की छात्रा से रेप, गर्भवती होने पर की दूतावास से शिकायत 

Fri, 16 Sep 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 16 Sep 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
 Girl student of Kenya raped while live-in, complained after the embassy to get pregnant
रेप - फोटो : DEMO Pics

नाइजीरियाई सहपाठी के साथ लिव-इन में रह रही केन्या की बीटेक छात्रा से नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो माह की गर्भवती होने पर छात्रा ने इसकी शिकायत केन्याई दूतावास से की।

विज्ञापन


दूतावास की सूचना पर कासना कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी का पासपोर्ट रद्द कराने के लिए भी नाइजीरियाई दूतावास को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, केन्या निवासी छात्रा नॉलेज पार्क स्थित एक विश्वविद्यालय में बीटेक द्वितीय सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही है। छात्रा पहले बीटेक कर रहे अपने भाई के साथ चाई-फाई सेक्टर में रहती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के दो माह की गर्भवती होने पर खुली पोल

 Girl student of Kenya raped while live-in, complained after the embassy to get pregnant
रेप - फोटो : DEMO Pics

भाई से किसी बात पर विवाद होने के बाद वह कुछ माह से नाइजीरियाई सहपाठी मिस्टर ओबिना के साथ ऐच्छर के पास सोसायटी में लिव-इन में रहने लगी। कुछ दिन पहले छात्रा ने कासना कोतवाली में अपने भाई के खिलाफ शिकायत भी दी थी। 

अब छात्रा ने केन्याई दूतावास को भेजी गई शिकायत में ओबिना पर नशीला पदार्थ पिलाकर रेप करने का आरोप लगाया है। छात्रा के दो माह की गर्भवती होने पर इसका खुलासा हुआ।

दूतावास ने कासना कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित छात्रा की शिकायत पर ओबिना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया हैै साथ ही पासपोर्ट रद्द करने के लिए नाइजीरियाई दूतावास को रिपोर्ट भेज दी गई है।

सहपाठी के साथ ही रहती थी छात्रा 
भाई से विवाद के बाद केन्याई छात्रा सहपाठी के साथ रहने लगी थी। उसने नशीला पदार्थ पिलाकर रेप करने का मामला दर्ज कराया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।- सुधीर त्यागी, कासना कोतवाली प्रभारी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed