{"_id":"59f046a54f1c1bd9798b83b2","slug":"girl-send-to-husband-after-free-her-from-family-grip-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह करने वाली लड़की को मां-बाप के चंगुल से छुड़ा प्रेमी से मिलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम विवाह करने वाली लड़की को मां-बाप के चंगुल से छुड़ा प्रेमी से मिलाया
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 25 Oct 2017 01:39 PM IST
सार
लड़की को घरवालों से छुड़वाकर पति से मिलवाया
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली महिला आयोग ने शादीशुदा लड़की रजनी (बदला हुआ नाम) को उसके मां-बाप के घर से छुड़वाकर पति से मिलवाया है। पुलिस से सहायता नहीं मिलने पर पति ने दिल्ली महिला आयोग से गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
दरअसल रजनी ने परिवार की मर्जी के खिलाफ राजा (बदला हुआ नाम) से शादी कर ली थी। अलग-अलग जाति के होने के कारण रजनी के परिवार वालों को यह शादी स्वीकार नहीं थी। शादी के लगभग 14 महीने बाद रजनी के परिवार वाले उसे अपने साथ गुरुग्राम ले गए थे।
विज्ञापन
आयोग की टीम ने गुरुग्राम पुलिस को साथ लेकर रजनी को छुड़वाया। रजनी के मुताबिक, परिवार के नहीं मानने पर दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी की। रजनी के घरवाले उस पर शादी को खत्म करने का दबाव बनाते रहे। फिर एक दिन उसे उसके एक साल के बेटे के साथ अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
