छत पर सो रही किशोरी से तमंचा दिखाकर किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में छत पर अकेली सो रही किशोरी से पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। मामले की भनक लगते ही पीड़िता का भाई छत पर पहुंचा तो आरोपी तमंचा लहराता हुआ भाग निकला।
पीड़ित परिवार ने पड़ोस में रहने वाले युवक के खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज कराया है। सेक्टर सात थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता के पिता के मुताबिक पड़ोस में रहने वाला डीजे संचालक सुनील उसके परिवार से रंजिश रखता है।
सुनील आए दिन उनके परिवार को नीचा दिखाने की साजिश रचता रहता है। 9 जुलाई को वह पत्नी के साथ एक रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में गया था। घर पर 14 साल की बेटी और बेटा-बहू थे।
पड़ोसी ने सब्जी वाले संग मिलकर रची साजिश
रात को बेटा-बहू कमरे में सो रहे थे जबकि बेटी सोने के लिए छत पर चली गई। आरोप है कि सुनील ने पड़ोस में रहने वाले राकेश सब्जी वाले के साथ उनके खिलाफ साजिश रची।
उसने अमित को पिस्तौल लेकर राकेश के घर के रास्ते से पीड़ित परिवार के घर की छत पर पहुंचा दिया। यहां अमित ने किशोरी को पिस्तौल दिखा जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पड़ोस में रहने वाली एक महिला से जानकारी मिलने पर बेटा छत पर पहुंचा जिसे देख आरोपी तमंचा लहराते हुए भाग निकला। महिला थाना एसएचओ इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।