फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl raped by three person police filed the case

लकड़ी लेने ट्यूबवैल पर गई थी युवती खतरे से थी अंजान

Wed, 21 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 21 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
girl raped by three person police filed the case

क्षेत्र के एक गांव नाबालिग युवती के साथ तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्क र्म  किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पाठखोरी गांव के तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 16 दिसंबर की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने टयूबवैल पर लकड़ी लेने के लिए गई थी। उसे अकेला देखकर तीन युवकों ने उसको जबरन अल्टो गाड़ी में पटक लिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर जबरदस्ती उठाकर ले गए।
विज्ञापन


आरोप है कि  तीनों आरोपी उसे पाठखोरी गांव के जंगल में ले गए। जंगल में बनी झोंपड़ी में तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ गैंगरेप करने वाले तीनों आरोपी उसे 17 दिसंबर को मालब गांव में ले गए। जबकि 18 दिसंबर को वे उसे हथीन थानांर्तगत एक गांव के पास जंगल में छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं, इन तीनों आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने इसके बारे में किसी को भी बताया तो वे उसे जान से मार देंगे। वहां से वह जैसे तैसे लोगों से रास्ता पूछ कर अपने रिश्तेदार के यहां पहुंची।

उन्होंने उसे उसके घर पहुंचाया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पाठखोरी निवासीह आलियान, वसीम, अजय के खिलाफ गैंगरेप करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। 


नाबालिग युवती का उसके गांव से अपहरण करने, गैंगरेप करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पाठखोरी गांव के तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले के सभी आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -कमलेश कुमारी, महिला थाना प्रभारी, नूंह

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed