दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी युवक को दबोचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिमारपुर इलाके में एक दसवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गत 25 मई को तिमारपुर में रहने वाली एक छात्रा ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर दुष्कर्म की शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छात्रा का मेडिकल करवाया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी लव(18) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि लव छात्रा को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। लेकिन पीड़िता ने सारी बातें अपने परिजनों को बता दी। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक भी पढ़ाई कर रहा है।