फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl loot cash mobile and scooty from businessman house

सड़क पर मिली युवती के साथ घर में रात गुजरना पड़ा भारी, आंख खुली तो उड़े होश

Wed, 28 Jun 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Jun 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
girl loot cash mobile and scooty from businessman house
सांकेत‌िक च‌ित्र - फोटो : google

कीर्ति नगर में सड़क पर मिली एक युवती से दोस्ती कर उसे घर पर लाकर उसके साथ रात गुजरना एक अधेड़ कारोबारी को भारी पड़ गया। आरोपी युवती ने कारोबारी को शराब पिलाकर अचेत कर दिया और फिर नकदी, फोन और कारोबारी की बेटी का स्कूटी लेकर रफूचक्कर हो गयी।

विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित से शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की और रघुवीर नगर इलाके से आरोपी युवती को गिरफ्तार कर सारा सामान बरामद कर लिया। पुलिस आरोपी युवती से पूछताछ कर अपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है।       
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रमेश कुमार(50)(बदला हुआ नाम) सपरिवार मानसरोवर गार्डन में रहता है। उसका अपना कारोबार है। इन दिनों उसके परिवार वाले दिल्ली से बाहर घुमने गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत 23 जून की रात रमेश खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान सड़क पर उसकी मुलाकात जींस व टीशर्ट पहने हुए एक युवती से हुई। युवती ने कारोबारी से टाइम पूछा और फिर दोनों में बातचीत होने लगी।

घर पहुंचने के बाद दोनों ने शराब पी

girl loot cash mobile and scooty from businessman house
चोरी

कारोबारी ने युवती से उसके साथ रात गुजरने की बात कही। जिसे युवती से सहज स्वीकार कर लिया। घर पहुंचने के बाद दोनों ने शराब का सेवन किया। अत्यधिक शराब का सेवन करने के बाद जब कारोबारी अचेत हो गया तो युवती उसके घर से 12 हजार रुपये, आईफोन और कारोबारी की बेटी की स्कूटी लेकर फरार हो गयी। अगले दिन कारोबारी ने थाने में शिकायत दर्ज करवायी। 

जांच के दौरान थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला और कारोबारी की चोरी हुई मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाया। फोन का लोकेशन रघुवीर नगर में आ रहा था।

उसके बाद पुलिस की टीम ने हुलिए के आधार पर युवती की डोर टू डोर पहचान करने की कोशिश की। इसी दौरान एक व्यक्ति ने पुलिस को उस हुलिए की युवती के बारे में बताया। जिसके आधार पर पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर उसके पास से सामान बरामद कर लिया। पकड़ी गयी युवती की पहचान पिंकी(23)(बदला हुआ नाम) के रूप में हुई है। वह दसवीं तक पढ़ाई कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed