{"_id":"5900bec34f1c1b9d65c0e0a4","slug":"girl-kiddnaped-in-gurugram-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का अपहरण, दो युवकों पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती का अपहरण, दो युवकों पर केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 27 Apr 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
gangrape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम के भोंडसी निवासी एक युवती का अपहरण किए जाने के मामले में दो युवकों पर केस दर्ज किया है। थाना शहर पुलिस पीड़ित पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
मारुति कुंज भोंडसी में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी भीम नगर चौक के पास एक इंस्टीटयूट में कंप्यूटर का कोर्स करती है। 22 अप्रैल को रोजाना की तरह दोपहर 12 बजे घर से इंस्टीटयूट के लिए निकली थी। उसने बताया था कि उसकी परीक्षा है। लेकिन शाम तक वह वापस घर नहीं लौटी।
विज्ञापन
उसकी खोजबीन करने पर पता चला कि उसे गांव भोंडसी निवासी राजकुमार उर्फ साहुल अपहरण करके अपने साथ कहीं ले गया है और उसे बंधक बनाकर रखा हुआ है।
पीड़ित पिता बेटी के साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना की आशंका जाहिर की है। उसने बताया कि बेटी की उम्र 18 वर्ष है। पीड़ित ने बताया कि राजकुमार के साथ उसका दोस्त सोनू निवासी भोंडसी भी उसके साथ रहता है। जो कि उसके हर अच्छे-बुरे काम में उसका साथ देता है।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। न्यू कालोनी चौकी पुलिस के अनुसार आरोपियों व लड़की तलाश की जा रही है।