फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Friends killed man body thrown into canal two arrested in greater noida

दोस्तों ने हत्या कर नहर में फेंक दिया था शव, दो गिरफ्तार

Fri, 17 May 2019 12:29 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 May 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
Friends killed man body thrown into canal two arrested in greater noida
सांकेतिक तस्वीर

ईकोटेक-3 थाना के लापता युवक की दोस्तों ने ही गोली मारकर हत्या कर शव को खेरली नहर में फेंक दिया था। आरोपियों ने उधार में दिए गए 10 लाख रुपये वापस मांगने पर वारदात को अंजाम दिया। वहीं, परिजन गुमशुदगी दर्ज कराकर युवक को तलाश रहे थे। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले से पर्दा उठ गया। अब पुलिस शव बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन


परिजन के मुताबिक, सैनी गांव में मोहित (25) परिवार के साथ रहता था। उसके तीन बच्चे हैं। मोहित ने अपने एक दोस्त को 3 लाख और दूसरे दोस्त के पिता को 7 लाख रुपये उधार दिए थे। काफी समय से वह रुपये वापस मांग रहा था, लेकिन दोस्त उसे टरका रहे थे। बताया गया कि बुधवार को मोहित के दोस्तों के पास जाने की बात कहकर निकला था, इसके बाद नहीं लौटा। 
विज्ञापन


परिजनों ने मामले में ईकोटेक-3 थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने मोहित के दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि दोस्तों ने बताया कि उन्होंने मोहित को बहाने से बुलाया फिर एक साथ बैठक शराब पी और एक गाड़ी में सवार होकर निकल गए। उन्होंने मोहित की हत्या की बात कही तो कार में सवार दो अन्य युवकों ने विरोध किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उन्हें रास्ते में ही उतार दिया गया। इसके बाद मोहित की गोली मारकर हत्या कर दी और शव खेरली नहर में फेंक दिया था। अब, पुलिस शव बरामद करने के प्रयास में जुटी है। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि वारदात का विरोध करने वाले युवकों ने गाड़ी से उतरने के बाद मोहित के परिजन और पुलिस को इसकी सूचना क्यों नहीं दी। 


आरोपियों से पूछताछ में उधार लिए गए रुपये हड़पने के लिए हत्या कर शव नहर में फेंकने की जानकारी मिली है। नहर में शव तलाशने का प्रयास किया गया, लेकिन पानी अधिक होने के कारण अभी बरामद नहीं हुआ है। आवश्यकता पड़ी तो पानी रुकवाकर शव तलाश किया जाएगा। नहर से संबंधित थाना पुलिस को भी शव फेंके जाने की जानकारी दे दी गई है। जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
- अनिता चौहान, ईकोटेक-3 थाना 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed