{"_id":"580b85674f1c1bf83d702f52","slug":"fraud-with-a-youth-on-igi-on-the-name-of-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर नौकरी का झांसा देकर युवक के साथ ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एयरपोर्ट पर नौकरी का झांसा देकर युवक के साथ ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 23 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर नौकरी का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़ित का दो मोबाइल फोन और दो हजार रुपये लेकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर आइजीआई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गौरव चौधरी शालीमार गार्डन साहिबाबाद, गाजियाबाद का रहने वाला है। वह प्राइवेट कंपनी में काम करता था। फिलहाल बेरोजगार है। उसके पिता एयरपोर्ट पर टैक्सी चलाते हैं। गत 18 अक्तूबर को उसके पिता एक यात्री को देवली लेकर गए थे।
विज्ञापन
रास्ते में बातचीत के दौरान उसने अपना नाम अभिषेक बताया और कहा कि वह एयर इंडिया में काम करता है। गौरव की नौकरी की बात कहने पर उसने दावा किया कि वह नौकरी लगवा सकता है।
विज्ञापन
अगले दिन गौरव एयरपोर्ट पहुंचा। जहां आरोपी ने उसे बताया कि नौकरी के लिए उसके पास 4जी फोन होना चाहिए। उसके बाद अभिषेक ने गौरव के दो फोन ले लिए और फिर पास बनवाने की बात कहकर दो हजार रुपये लेकर चला गया।
चार घंटे तक वापस नहीं आने पर गौरव ने आरोपी को फोन किया, लेकिन उसका फोन बंद था। गौरव ने थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लूटपाट करने वाला बदमाश गिरफ्तार, सोलह मामले सुलझाए
केशवपुरम थाना पुलिस ने लूटपाट और झपटमारी करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन तलाशी के दौरान बदमाश को दबोचा, जबकि उसका सहयोगी भागने में कामयाब हो गया। उसके पास से पुलिस को एक पिस्टल और सोने की चेन मिले हैं।
पकड़े गए बदमाश की पहचान पंजाबीबाग निवासी सन्नी कुमार के रूप में हुई। सन्नी मंगोलपुरी थाने का घोषित बदमाश है। उसपर 20 अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने 2009 में उसे मकोका के तहत उसे गिरफ्तार किया था।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह कंझावला थाने के घोषित बदमाश रमेश के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देता है। उसने बताया कि सुबह में डीबीजी रोड इलाके में चेन झपटमारी की थी। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी से 16 मामले सुलझाने का दावा किया है।