फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud gang of giving bank loan busted in delhi

50 करोड़ का लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Sat, 30 Apr 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Apr 2016 09:30 AM IST
सार

  • नकली बैंक अधिकारी और फर्जी कागजातों के जरिए दिया वारदात को अंजाम
  • एक महिला समेत चार गिरफ्तार, मैनेजमेंट कंसलटेंट से की ठगी

विज्ञापन
fraud gang of giving bank loan busted in delhi
- फोटो : demo pic

विस्तार

उत्तर पश्चिम जिला के स्पेशल स्टाफ ने बैंक से 50 करोड़ का लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। मैनेजमेंट कंसलटेंट से ठगी करने वाले चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक  महिला भी शामिल है।

विज्ञापन


इन लोगों ने एसबीआई के नकली अधिकारी बनकर व फर्जी कागजात के जरिए ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से फर्जी कागजात व पहचान पत्र मिले हैं। आरोपियों की पहचान जगतपुरी निवासी विजय पोरटर(51), शाहदरा निवासी चंदर प्रकाश (43), गीता कालोनी निवासी केवल कृष्णा(49) और गीता के रूप में हुर्ई है। पुलिस एक महिला समेत अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने बताया कि हौजखास निवासी मुकुल पॉल तनेजा ने गत चार अप्रैल को मौर्या एंक्लेव थाने में ठगी की शिकायत की। शिकायत में पीड़ित ने बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें पार्लियामेंट स्ट्रीट स्थित एसबीआई बैंक से 50 करोड़ का लोन दिलाने का झांसा देकर नौ लाख की ठगी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि आरोपी चंद्रप्रकाश से कनॉट प्लेस स्थित कॉफी शॉप में मुलाकात हुई। आरोपी ने प्रॉपर्टी डिलिंग के साथ-साथ एसबीआई से लोन दिलाने का काम करने की बता कही। साथ ही पंजाबी बाग की रहने वाली एक महिला को आठ करोड़ का लोन दिलाने का दावा किया।

आरोपी की बातों पर विश्वास कर उसने अपनी प्रॉपर्टी पर लोन दिलाने की बात कही। आरोपी ने 50 करोड़ रुपये लोन दिलाने के लिए सुविधा शुल्क के तौर पर 25 लाख की मांग की। लेकिन पीड़ित नौ लाख देने को राजी हुआ। उसके बाद चंद्रप्रकाश ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बैंक के कई कागजात तैयार करवाए।

कुछ दिन बाद पीड़ित के घर का मूल्य निर्धारण करवाया। साथ ही आरोपियों ने अदालत से पीड़ित के मकान के फ्रील होल्ड होने के कागजात तैयार करवाए। आरोपियों ने पीड़ित को पार्लियामेंट स्थित एसबीआई में एक महिला मैनेजर से मिलवाया और लोन की बाबत बातचीत करवाई। फिर सत्यापन के लिए एक महिला से फोन करवाया।

गत वर्ष अक्तूबर माह में आरोपियों ने उसे बैंक से 10.80 करोड़ का पहली इंस्टॉलमेंट लेने के लिए बैंक बुलाया। लेकिन बैंक पहुंचने के बाद आरोपियों ने रुपये नही मिलने की बात कही और सभी आरोपी इसके लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराने लगे।

मामले की जांच के दौरान पुलिस की टीम ने बैंक से संपर्क किया तो पता चला कि पीड़ित को दिए गए सभी कागजात फर्जी हैं। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया।  

आर्थिक तंगी की वजह से दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि विजय इस फर्जीवाड़ा का मास्टर माइंड है। वह चंदर प्रकाश का बचपन का दोस्त है। वहीं केवल कृष्ण से उसकी मुलाकात 17-18 साल पहले हुई थी। विजय का प्रॉपर्टी का कारोबार है वहीं चंदर प्रकाश अपने बेटे के रेस्टोरेंट चलाने में मदद करता है। विजय बैंक से लोन दिलाने का काम करता है।


तीनों दोस्त आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर किसी को बैंक से बड़ी रकम लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने की साजिश रची। उसने एसबीआई की शाखा से कुछ स्टांप चुराये और फिर अपने दोस्तों को नकली वकील, मूल्य निर्धारक, बैंक मैनेजर और टेली कॉलर बनाकर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed