फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud by land dealing in dadri greater noida

सस्ती जमीन दिलाने के नाम पर 80 लाख हड़पे

Tue, 16 May 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 16 May 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
fraud by land dealing in dadri greater noida
लूट - फोटो : अमर उजाला

दादरी में सस्ते दामों पर जमीन दिलाने का झांसा देकर एक दंपति पर दो साल पहले 80 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराने का मामला सामने आया है। पति-पत्नी के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।      

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, नगर के मोहल्ला नई आबादी निवासी आनंद सिंह को वर्ष 2014 में जमीन अधिग्रहण के चलते मुआवजा मिला था। मुआवजा मिलने के बाद आनंद सिंह बीमार हो गए। इस दौरान अलीगढ़ के प्रीत विहार कॉलोनी निवासी विनोद कुमार राघव और पत्नी सुनीता उनसे मिलने को आए। 
विज्ञापन


विनोद ने सस्ते दामों में जमीन बिकने के जानकारी उनको दी। उन्होंने रेलवे रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में अपने और पत्नी संजू के खाते से 4 और 6 फरवरी, 2015 को 50 व 30 लाख रुपये नकद ट्रांसफर करा लिए। जब आनंद सिंह ठीक होकर अस्पताल से आए तो जमीन का बैनामा कराने को कहा। कुछ समय तक तो दोनों टरकाते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद बदमाशों से संबंध बताकर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दे दी। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की। कोई कार्रवाई न होने पर पुलिस के आलाधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद कोतवाली दादरी में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई ।  
     
प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी का कहना है कि पति-पत्नी के खिलाफ  रिपोर्ट कर पुलिस अभियुक्तों को तलाश कर रही है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed