फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fourty lakh withdrawn from businessman account in gurugram

उद्योगपति दंपत्ति के खाते से निकाले 40 लाख रुपये, मामला दर्ज 

Fri, 21 Jul 2017 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 21 Jul 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
fourty lakh withdrawn from businessman account in gurugram
फाइल फोटो

सेक्टर-40 थाना क्षेत्र में दंपति के खाते से जालसाझों ने 40 लाख रुपये ट्रांसफर कर ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित दंपति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हालांकि पुलिस को अभी तक खाते से पैसे कैसे निकले  है या निकाले गए हैं? इसके बारे में पता नहीं चल सका है। साउथ सिटी-1 निवासी नीना वर्मा ने बुधवार को पुलिस आयुक्त को शिकायत दी थी कि सेक्टर-30 स्थित आईसीआईसीआई बैंक के खाते से मंगलवार को 40 लाख रुपये किसी दूसरे अकाउंट ट्रांसफर हो गए है।
विज्ञापन


इसके बारे में बैंक से भी जानकारी मांगी गई, लेकिन उनकी तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जिसके बाद नीना वर्मा ने पति राजेश वर्मा के साथ पुलिस को ठगी के बारे में बताया। जिस पर पुलिस आयुक्त के आदेश पर सेक्टर-40 थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त के आदेश पर सेक्टर-40 थाना क्षेत्र पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। जांच अधिकारी अब बैंक से जानकारी लेकर तफ्तीश में जुट गए हैं। जांच अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बैंक को नोटिस देकर खाते से पैसे कैसे निकले इसकी जानकारी देने के लिए कहा है।

बैंक अधिकारी ने पुलिस को शुक्रवार तक संबंधित अकाउंट के बारे में जानकारी मुहैया करवाने की बात कही है। उसके बाद ही पता चल पाएगा कि खाते से 40 लाख रुपये कैसे ट्रांसफर हुए और किसके खाते में रकम गई। 

एसएचओ सुधीर कालीरमन ने बताया कि मामला दर्ज हो गया है। दंपति का सेक्टर-30 स्थित आईसीआईसीआई बैंक की ब्रांच में ज्वाइंट सेंविग खाता था। पूछताछ में पता चला है कि दंपति द्वारा 40 लाख की एफडी (फिक्सड डिपोजिट) करवाई हुई थी।


18 जुलाई को दंपति ने एफडी के पैसे को अपने खाते में ट्रांसफर करवाया था। जिसके बाद जालसाझों ने उनके खाते से पैसे ट्रांसफर कर लिए। इस मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed