चौथी फ्रॉड कंपनी : लाइक के नाम पर 70 हजार लोगों से करोड़ों की ठगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से मोटी कमाई का लालच देकर करीब 70 हजार लोगों से करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सेक्टर-2 स्थित कंपनी अपने वेब पोर्टल पर लिंक लाइक कराने के नाम पर ठगी कर रही थी।
कंपनी प्रति क्लिक लोगों को 9.8 रुपए देती थी। कंपनी यहां से भाग गई है। नोएडा में यह चौथी फ्राड कंपनी है, जिसने लाइक के नाम पर करोड़ों ठग लिए हैं। इससे पहले एब्लेज, वेबवर्क और एडवर्क्स धोखाधड़ी करके करोड़ों की चपत लगा चुकी हैं।
पीड़ित विपिन कुमार दिल्ली में रहते हैं। विपिन ने अपने व परिवार के नाम से 2 लाख 76 हजार रुपए देकर चार आईडी ली थीं। एक आईडी 69000 रुपये की थी। कंपनी ने एग्रीमेंट बनवाया, जिसके तहत 300 दिन तक 9.80 रुपए के रेट से प्रतिदिन 105 लिंक लाइक करने के लिए मिलने थे।
विपिन ने बताया कि लाइक तो रोज आते रहे लेकिन 45 दिन से कोई भी पेमेंट खाते में नहीं आई। पीड़ित कंपनी के पते पर गया लेकिन वहां कंपनी बंद हो चुकी थी।
आईडी की संख्या और ज्यादा भी हो सकती है
विपिन के अनुसार कंपनी ने लगभग 70 हजार लोगों को लिंक लाइक कराने के नाम पर चपत लगाई है। आईडी की संख्या और ज्यादा भी हो सकती है क्योंकि बहुत से लोगों ने ज्यादा कमाई के लिए दो या उससे ज्यादा आईडी ली हुई हैं।
सोमवार को विपिन, राहुल कुमार वर्मा और राहुल कुमार समेत कई पीड़ित शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने व चौकी के चक्कर लगाते रहे लेकिन उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। इन्होंने सेक्टर-6 स्थित साइबर सेल में भी शिकायत की।
जहां से उन्हें सेक्टर-20 थाने भेजा गया। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने इनकी शिकायत लेकर दिल्ली में मामला दर्ज कराने की बात कहकर वापस भेज दिया। पीड़ित अब मंगलवार को एसटीएफ से शिकायत करेंगे।