{"_id":"58a883a74f1c1bdf6ad840ae","slug":"four-year-old-girl-raped-by-auto-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल की बच्ची से ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार साल की बच्ची से ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 19 Feb 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावली इलाके में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाला ऑटो चालक मासूम को बहला-फुसला कर अपने कमरे में ले गया, वहां आरोपी ने वारदात को अंजाम देकर मासूम को उसके घर के बाहर छोड़ दिया।
विज्ञापन
रात के समय बच्ची को दर्द हुआ तो उसने मां को जानकारी दी। परिजनों की शिकायत पर पड़ोसी ऑटो चालक सोनू कुमार (23) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मासूम अपने परिवार के साथ मंडावली इलाके में रहती है। इसके पिता का अपना कारोबार है। घर के पास ही सोनू नामक युवक ऑटो चालक रहता है। परिजनों ने मासूम का मेडिकल कराने से मना कर दिया। परिवार ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांगी की है। घटना के बाद से मासूम काफी सहमी हुई है। एनजीओ की मदद से उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन