फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   four arrested for looting tractor and trollies

चालक की हत्या कर ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटने वाले चार गिरफ्तार

Tue, 26 Jul 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 26 Jul 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
four arrested for looting tractor and trollies
हत्‍या

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 ने 28 जून की रात चालक इसहाक की हत्या कर ट्रैक्टर-ट्राली लूटने के मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों रोहताश उर्फ पिक्कू बंजारा निवासी मथुरा (यूपी), रवींद्र उर्फ बच्ची बल्हार, सूरज बल्हार और धीरज बल्हार निवासीगण चांदहट की निशानदेही लूटा गया ट्रैक्टर-ट्राली भी मथुरा से बरामद किया है।

विज्ञापन


सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर नरेंद्र चौहान ने बताया कि शनिवार शाम मुखबिर ने सूचना दी थी कि बल्लभगढ़ बस स्टैंड पर चार युवक किसी ट्रैक्टर ट्राली को लूटने की नीयत से खड़े हैं। इस पर उन्होंने छापामार कर चारों को पकड़ा।
विज्ञापन


तलाशी में उनके पास से रॉड रस्सी आदि बरामद हुईं। पूछताछ में चारों ने 28 जून की रात चालक इसहाक की हत्या कर ट्रैक्टर ट्रॉली लूटना कुबूल किया। मालूम हो कि सोहना रोड स्थित पीर बाबा मजार के पास रहने वाला इसहाक मिट्टी-खुदाई ढुलाई का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 जून की शाम 17-18 साल उम्र के दो लड़कों ने घर का सामान शिफ्ट कराने के बहाने इसहाक का ट्रैक्टर ट्रॉली बुक कराया था। 29 जून की रात सेक्टर 59 ट्रांसपोर्ट नगर के पास झाडिय़ों में इसहाक का क्षत विक्षत शव पड़ा मिला था।


मृतक के हाथ पैर बंधे थे जबकि गले में रस्सी कसी हुई थी। इंस्पेक्टर नरेंद्र चौहान ने बताया कि चारों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटने की योजना बनाई थी। इसहाक चारों पर भारी पड़ रहा था तो इन लोगों ने बुरी तरह पीट कर उसे किसी तरह काबू किया। फिर यह सोचकर उसकी हत्या कर दी कि छूटने पर वह उनके खिलाफ कार्रवाई न कर दे। चारों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली मथुरा में बेच दी थी, उनकी निशानदेही पर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बरामद कर ली। चारों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed