फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   former aap minister sandeep kumar sent to 14 days judicial custody

सेक्स सीडी कांड : अदालत ने आप के पूर्व मंत्री संदीप कुमार को 14 दिन के लिए भेजा जेल

Fri, 09 Sep 2016 05:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Sep 2016 05:25 PM IST
विज्ञापन
former aap minister sandeep kumar sent to 14 days judicial custody
संदीप कुमार

द‌िल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने शुक्रवार ‌को संदीप कुमार के सेक्स सीडी मामले की सुनवाई करते हुए पूर्व मंत्री को 14 ‌द‌िन की न्या‌‌य‌िक ह‌िरासत में भेज द‌िया है। बता दें क‌ि इससे पहले बृहस्पत‌िवार को कोर्ट ने पुल‌िस पूछताछ के ल‌िए संदीप कुमार की एक द‌िन की ह‌िरासत बढ़ा दी थी।

विज्ञापन


गौरतलब है क‌ि दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार की गिरफ्तारी मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने उनके सुल्तानपुरी स्थित घर जाकर दुबारा छानबीन की।
विज्ञापन


फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने घर से कुछ सैंपल भी उठाए। हालांकि बुधवार को पुलिस की टीम छानबीन के लिए पूर्व मंत्री के सरकारी बंगले पर भी पहुंची थी। दोनों जगहों से साक्ष्य जुटाने के बाद टीमें वापस लौट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं ‌म‌िला कोई ठोस सबूत

former aap minister sandeep kumar sent to 14 days judicial custody
संदीप कुमार

सूत्र बताते हैं कि अभी तक पुलिस को संदीप के खिलाफ कोई भी ठोस सबूत नहीं मिल पाया है। चार दिन की पुलिस रिमांड में पुलिस संदीप से पूछताछ कर कुछ खास पता भी नहीं कर पाई है।

पुलिस सूत्र बताते हैं कि अपनी वकालत की डिग्री का फायदा उठाते हुए संदीप शातिर अपराधियों की तरह बर्ताव कर पुलिस को घुमा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक अपने खिलाफ मामला दर्ज होने की खबर मिलते ही संदीप ने सरेंडर करने से पहले सारे सबूतों को नष्ट कर दिया था।

यही वजह है कि पुलिस अब तक संदीप के खिलाफ कोई खास सबूत नहीं जमा कर पाई। वहीं सीडी कांड के सामने आने के बाद वीडियो और फोटो में दिखने वाली दूसरी महिला को भी पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है। अब पुलिस एक दिन का और रिमांड लेकर संदीप के खिलाफ कुछ और सबूत जुटाने का प्रयास करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed