सेक्स सीडी कांड : अदालत ने आप के पूर्व मंत्री संदीप कुमार को 14 दिन के लिए भेजा जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने शुक्रवार को संदीप कुमार के सेक्स सीडी मामले की सुनवाई करते हुए पूर्व मंत्री को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि इससे पहले बृहस्पतिवार को कोर्ट ने पुलिस पूछताछ के लिए संदीप कुमार की एक दिन की हिरासत बढ़ा दी थी।
गौरतलब है कि दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार की गिरफ्तारी मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने उनके सुल्तानपुरी स्थित घर जाकर दुबारा छानबीन की।
फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने घर से कुछ सैंपल भी उठाए। हालांकि बुधवार को पुलिस की टीम छानबीन के लिए पूर्व मंत्री के सरकारी बंगले पर भी पहुंची थी। दोनों जगहों से साक्ष्य जुटाने के बाद टीमें वापस लौट आई।
नहीं मिला कोई ठोस सबूत
सूत्र बताते हैं कि अभी तक पुलिस को संदीप के खिलाफ कोई भी ठोस सबूत नहीं मिल पाया है। चार दिन की पुलिस रिमांड में पुलिस संदीप से पूछताछ कर कुछ खास पता भी नहीं कर पाई है।
पुलिस सूत्र बताते हैं कि अपनी वकालत की डिग्री का फायदा उठाते हुए संदीप शातिर अपराधियों की तरह बर्ताव कर पुलिस को घुमा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक अपने खिलाफ मामला दर्ज होने की खबर मिलते ही संदीप ने सरेंडर करने से पहले सारे सबूतों को नष्ट कर दिया था।
यही वजह है कि पुलिस अब तक संदीप के खिलाफ कोई खास सबूत नहीं जमा कर पाई। वहीं सीडी कांड के सामने आने के बाद वीडियो और फोटो में दिखने वाली दूसरी महिला को भी पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है। अब पुलिस एक दिन का और रिमांड लेकर संदीप के खिलाफ कुछ और सबूत जुटाने का प्रयास करेगी।