फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   five year girl died in road accident in gurugram

पिता के साथ स्कूल के लिए निकली थी 5 साल की सपना, मिली ऐसी दर्दनाक मौत

Sun, 23 Apr 2017 08:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 23 Apr 2017 08:46 AM IST
विज्ञापन
five year girl died in road accident in gurugram
मासूम की मौत

गुरुग्राम के सेक्टर-45 में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने एक मासूम छात्रा को कुचल दिया। बच्ची स्कूल जाने के लिए अपने पिता के साथ घर से कुछ दूरी पर ऑटो का इंतजार कर रही थी। 

विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से पिकअप वैन को अपने कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।  
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के नारायणपुर दक्षिण दिनाजपुर निवासी सैमल यहां कन्हई गांव में पिछले पांच वर्ष से रहते हैं। वह सेक्टर-43 स्थित संस्कृति अपार्टमेंट में माली का काम करते हैं। उसका छह वर्षीय बेटा सौरव व पांच वर्षीय बेटी सपना हुडा सिटी सेंटर के नजदीक स्थित महर्षि दयानंद मॉडल पढ़ते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सैमल शनिवार की सुबह करीब 8:00 बजे अपने दोनों बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकले थे। जब वह घर से कुछ ही दूरी पर सेक्टर-45 उदय नगर रोड के साथ खड़े थे और ऑटो के आने का इंतजार कर रहे थे। 

उन्होंने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बच्चों के साथ उनकी बेटी सड़क पर खेलने लगी। इसी दौरान डीपीएस स्कूल की ओर से आई एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उसकी बेटी सपना को टक्कर मार दी।

टक्कर से उछलकर दूसरी ओर जा गिरी सपना

five year girl died in road accident in gurugram
मौत

टक्कर इतनी तेज थी कि सपना सड़क से उछल कर दूर सड़क पर जा गिरी। इससे उसका सिर फट गया और शरीर के बाकी हिस्सों में भी चोटें आई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। 

दुर्घटना के बाद सैमल अपने अन्य जानकारों के साथ सपना को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। वहीं, पुलिस ने टक्कर मारने वाली पिकअप वैन को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक मंगल सिंह ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश जारी है। जल्द ही उसका पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed