{"_id":"59035d4a4f1c1baf2bc0d9c6","slug":"firing-on-youngman-greater-noida-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम जा रहे युवक को नकाबपोशों ने मारी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिम जा रहे युवक को नकाबपोशों ने मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 29 Apr 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक पर सवार होकर जिम जा रहे युवक को दो नकाबपोश गोली मारकर फरार हो गए। गोली युवक के पैर में लगकर पार हो गई। पैर में गोली न मिलने के कारण शुरू में घटना को लेकर असमंजस की स्थिति रही। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने हमलावरों को पहचानने और किसी से रंजिश होने से इंकार किया है। वहीं, पुलिस तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच की बात कर रही है।
विज्ञापन
मूलरूप से पल्ला (दादरी) और हाल सेक्टर डेल्टा-1 में रहने वाले लोकेश भाटी (30) ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग 6:30 बजे वह बाइक से एवीजे हाइट्स स्थित एक जिम में जा रहे थे। एटीएस गोल चक्कर के पास एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने छह गोली चलाई।
विज्ञापन
इसमें से एक गोली उनके पैर में लगकर पार हो गई। हमले के बाद आरोपी भाग गए और लोकेश ने फोन कर अपने जीजा को बुला लिया। इसके बाद लोकेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोकेश ने बताया कि आरोपियों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। इसके चलते वह उन्हें पहचान नहीं पाया। लोकेश ने किसी से रंजिश होने से भी इंकार किया है।
विज्ञापन
लोकेश के पैर में एक्स-रे में गोली नहीं दिखाई दी। इसके चलते डाक्टर हैरत में पड़ गए और पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई। बाद में पड़ताल के बाद पता चला कि गोली पैर में लगने के बाद पार हो गई है। कोतवाली प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि इस मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।