{"_id":"57a5f0064f1c1b6f152bc6bb","slug":"fir-against-suspended-constable-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान खाली न करने पर बर्खास्त सिपाही पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान खाली न करने पर बर्खास्त सिपाही पर मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 07 Aug 2016 08:42 AM IST
विज्ञापन
एनटीपीसी चौकी में सीआईएसएफ ने अपने बर्खास्त सिपाही का सरकारी मकान से कब्जा हटाने के लिए पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि सीआईएसएफ का बर्खास्त सिपाही भुवनेश कुमार एनटीपीसी परिसर स्थित सीआईएसएफ कॉलोनी में आवास संख्या एसए 96 में परिवार के साथ रहता है।
विज्ञापन
आरोप है कि उसने एनटीपीसी प्लांट से निकलने वाली राख की सप्लाई के लिए अपने रिश्तेदारों की गाड़ियों को लगा रखा था। उसने पद का दुरुपयोग कर बिना गेट पास के गाड़ियों को प्लांट से बाहर निकलवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विभागीय जांच में आरोप सहीं पाए जाने पर भुवनेश को बर्खास्त कर दिया गया। मामले में भुवनेश कुमार न्यायालय चला गया। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। बर्खास्त होने के बाद से विभाग उसे परिसर स्थित मकान खाली करने के लिए नोटिस भेज रहा है।
विज्ञापन
मकान खाली नहीं करने पर विभाग की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। एनटीपीसी चौकी प्रभारी अविनाश त्यागी ने बताया कि सीआईएसएफ कमांडेंट की ओर से दी गई शिकायत दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर मकान खाली कराया जाएगा।