फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fifty year old woman arrested in flash business in delhi

देहव्यापार कराने के आरोप में 50 वर्षीय महिला गिरफ्तार

Wed, 31 May 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 31 May 2017 12:11 AM IST
सार

पश्चिम जिला पुलिस ने 50 वर्षीय महिला को दबोचा,बाद में रूड़की पुलिस को सौंपा

खबर रूड़की, उत्तराखंड के लिए भी उपयोगी है---

रुड़की में देहव्यापार की आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

-पश्चिम जिला पुलिस ने 50 वर्षीय महिला को दबोचा,बाद में रूड़की पुलिस को सौंपा

-रूड़की के गंग नहर थाना पुलिस को थी तलाश, वारदात के बाद से आरोपी महिला दिल्ली के मादीपुर में छुपी थी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली, 30 मई

विज्ञापन
fifty year old woman arrested in flash business in delhi
- फोटो : google

विस्तार

उत्तराखंड के रूड़की इलाके से मानव तस्करी कर देहव्यापार कराने के आरोप में फरार महिला को दिल्ली के मादीपुर इलाके से गिरफ्तार किया है। पचास वर्षीय सपना (बदला हुआ नाम) दिल्ली के मादीपुर इलाके में छुपकर रह रही थी। दिल्ली पुलिस की सूचना पर रूड़की पुलिस आरोपी सपना को गिरफ्तार कर रूड़की ले गई। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि 27 मई को मादीपुर इलाके में पति-पत्नी के बीच झगड़े की कॉल मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो शराब के नशे में पति-पत्नी झगड़ा करते हुए मिले। शिकायत के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की।

विज्ञापन


पुलिस को जांच के दौरान महिला के पूर्व एड्रेस का पता चला। वहां जांच की तो पता चला कि महिला मानव-तस्करी के आरोप में उत्तराखंड से भगोड़ी है। पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस से संपर्क किया तो रूड़की के गंग नहर थाना पुलिस ने महिला को अपने यहां मुकदमें से फरार बताया। शिकायतकर्ता ने आरोपी की फोटो देखकर पहचान कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने उसे नौकरी दिलवाने के नाम पर अगवा कर देहव्यापार करावाया था। जिसकी शिकायत उसने गंग नहर थाने में की। इधर सपना फरार थी। दिल्ली पुलिस की सूचना के बाद आरोपी महिला को उत्तराखंड पुलिस अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed