फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   father rapes daughter, now commits suecide

बेटी ने कहा, मेरे साथ पिता करता है गंदा काम

Wed, 12 Mar 2014 07:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Mar 2014 07:26 PM IST
विज्ञापन
father rapes daughter, now commits suecide

दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक 28 वर्षीय बेटी ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। बेटी का आरोप है कि पिता उसके साथ कई सालों से दुष्कर्म का रहा था।

विज्ञापन


गोविंदपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू ही की थी। इन आरोपों से पिता डिप्रेशन का शिकार हो गया और उसने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपों की जांच शुरू हो पाती उससे पहले ही पिता ने खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन

रेप की हुई पुष्टि, बेटी ने घर छोड़ा

father rapes daughter, now commits suecide

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार श्याम (55,बदला हुआ नाम) यूपी रोडवेज में कंडेक्टर था और गोविंदपुरी की गली नंबर पांच में परिवार के साथ रहता था। परिवार में पत्नी, दो बेटी व दो बेटे हैं।

श्याम की छोटी अविवाहित बेटी शिखा (28, बदला हुआ नाम) ने शुक्रवार को गोविंदपुरी थाने में शिकायत दी थी कि उसके पिता पिछले आठ-दस सालों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। पुलिस ने युवती की मेडिकल जांच कराई थी। मेडिकल जांच में युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।

शिखा पिछले करीब दो-ढाई महीने से अपने घर न रहकर वजीराबाद स्थित वूमेन शेल्टर होम में रह रही थी। वह वहीं पर सिलाई कढ़ाई का काम और पढ़ाई कर रही थी।

पिता ने जहर खाकर जान दी

father rapes daughter, now commits suecide

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गोविंदपुरी थाना पुलिस ने बेटी की शिकायत पर पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया था। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी थी। पिता को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था।

जब श्याम को मामला दर्ज होने का पता लगा तो वह डिप्रेशन में चला गया। उसने रविवार को जहरीला पदार्थ खा लिया था। श्याम को ट्रामा सेंटर में ले जाया गया था, जहां सोमवार को उसने दम तोड़ दिया था।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव परिजनों को सौंप दिया था। पीड़ित परिवार का कहना है कि बदनामी की वजह से पिता डिप्रेशन का शिकार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed