फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   father murders son in delhi by beating him with bed legs

छोटी सी बात पर बाप हुआ इतना आग बबूला, सोते हुए बेटे को दी दर्दनाक मौत

Fri, 06 Oct 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 Oct 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
father murders son in delhi by beating him with bed legs
सांकेत‌िक च‌ित्र

अलीपुर इलाके में शराब पीकर गाली गलौज करने से मना करने पर पिता ने बेटे की पीट-पीट कर हत्या कर दी। आरोपी सोते हुए बेटे के सिर पर चारपाई के पाये से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गया।

विज्ञापन


घायल बेटे को आस पड़ोस के लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मरने वाले की शिनाख्त चमन(42) के रूप में हुई है। पुलिस ने चमन की मां के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान रूपचंद (65) के रूप में हुई है। रूपचंद अपनी पत्नी निर्मला, दो बेटे चमन और सत्ते व उनकी पत्नियों और पांच बच्चों के साथ पल्ला गांव में रहता है। पांच साल पहले तक रूपचंद गांव में नाई की दुकान करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रूपचंद शराब पीने की आदी है

father murders son in delhi by beating him with bed legs
सांकेत‌िक च‌ित्र

फिलहाल वह कोई काम नहीं करता है। वहीं उसके दोनों बेटे मोटर मैकेनिक का काम करते थे। रूपचंद शराब पीने की आदी है। निर्मला ने पुलिस को बताया कि रूपचंद शराब पीने के बाद परिवार के सदस्यों के साथ गाली गलौज और मारपीट करता था।
 

उसका अकसर चमन के साथ मारपीट होता रहता था। इन दिनों सत्ते हरिद्वार गया हुआ है जबकि उसकी पत्नी और चमन की पत्नी अपने मायके गयी हुई है। बुधवार को घर में रूपचंद, निर्मला, चमन और पांच बच्चे थे।
 

रात में रूपचंद ने शराब पीने के बाद गाली गलौज करने लगा। थोड़े देर में चमन भी शराब पीकर घर आया। पिता-पुत्र के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। न‌िर्मला ने दोनों को समझा बुझाकर शांत करवाया।

तड़के चमन के कमरे में शोर होने पर निर्मला वहां पहुंची

father murders son in delhi by beating him with bed legs
सांकेत‌िक च‌ित्र

फिर सभी खाना खाकर सो गये। तड़के चमन के कमरे में शोर होने पर निर्मला वहां पहुंची। उसने रूपचंद को चमन के सिर पर चारपाई के पाये से ताबड़तोड़ हमला करते हुए देखा।

 

निर्मला को देखते ही रूपचंद वहां से फरार हो गया। शोर सुनकर वहां पहुंचे पड़ोसियों ने चमन को जख्मी हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के चमन के शव को कब्जे में कर लिया और रूपचंद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस फरार रूपचंद की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed