बेटे के सामने बाप की पीट-पीटकर हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के गोकुलपुरी के चांदबाग में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार का है।
जानकारी के अनुसार मृतक की चार लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त मृतक का बेटा भी मौजूद था पर चार लोगों के आगे वह अपने पिता को मरता देखने के सिवा कुछ न कर सका।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी मिलने तक पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था जबकि कुछ फरार बताए जा रहे हैं।
उधार की रकम वापस लेने गए थे बाप-बेटे
पुलिस के मुताबिक गोकुलपुरी के चांदबाग गली नंबर 15 में 50 वर्षीय हकीम अली की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार हकीम अली ने कुछ लोगों को 10 हजार रुपए उधार दिए थे।
मंगलवार को हकीम अली अपने बेटे फैजान को लेकर वही उधार की रकम मांगने गए थे। पैसा वापस मांगने पर जब नहीं मिला तो उनकी बहस शुरू हो गई। यही बहस बाद में हिंसा में बदल गई और वहां मौजूद चार लोगों ने उन्हें पीट-पीटकर मार डाला।
जानकारी के अनुसार बाप को पिटता देख फैजान अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बुधवार सुबह मोहम्मद आलम, मेहराम और दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपियों में से एक नाबालिग है, जो अब भी फरार चल रहा है।