{"_id":"5f5780178ebc3e54eb2da461","slug":"faridabad-crime-branch-arrest-7-playing-satta-betting-77900-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबादः सट्टा-जुआ खेलते सात गिरफ्तार, 77900 रुपये बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फरीदाबादः सट्टा-जुआ खेलते सात गिरफ्तार, 77900 रुपये बरामद
Tue, 08 Sep 2020 06:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 08 Sep 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
सट्टा लगाने वाले गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर- 30 टीम ने बल्लभगढ़ के भीकम कॉलोनी से सट्टा-जुआ खेलने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों के पास से 77900 रुपये , ताश के पत्ते भी पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन
सेक्टर-30 क्राइम ब्रांच प्रभारी विमल राय ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि भीकम कॉलोनी में अवैध रूप से सट्टे का खेल खेला जा रहा है। जिसे गंभीरता से लेते हुए उनकी टीम पुलिस आयुक्त ओपी सिंह के निर्देश पर सक्रिय हो गई।
विज्ञापन
जिसके बाद सोमवार आधी रात के बाद करीब दो बजे क्राइम ब्रांच की टीम ने भीकम कॉलोनी निवासी विजेंद्र के घर पर दबिश दी। जहां से सात आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने रंगे हाथों दबोच लिया।
विज्ञापन
इन आरोपियों की पहचान मुख्य आरोपी विजेंद्र निवासी भीकम कॉलोनी समेत दीपक निवासी भूदत्त कॉलोनी ,मनीष निवासी भीकम कॉलोनी, प्रिंस निवासी अहीरवाडा ,अजीत निवासी चावला कॉलोनी, आकाश निवासी बदनपुर फिरोजाबाद राजू निवासी बल्लभगढ़ के रूप में हुई है। इन आरोपियों के खिलाफ बल्लभगढ़ सिटी थाने में मामला दर्ज कराया गया है। क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।