फर्जी तांत्रिक ‘बाबा कमाल पाशा’ गिरफ्तार, बीमारी खत्म करने के नाम पर करता था ठगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी ने एक महिला के पिता की बीमारी को ठीक करने का दावा कर उससे करीब साढ़े चार लाख रुपये ठग लिए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
जिला पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने बताया कि 16 मई को बुध विहार रोहिणी निवासी चारू गुप्ता ने रानीबाग थाने में ठगी की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में उसने बताया कि टीवी पर विज्ञापन देखने के बाद वह तांत्रिक बाबा कमाल पाशा से रानीबाग स्थित उसके कार्यालय पर मिली।
उसने तांत्रिक से पिता रतनलाल के बीमार रहने की बात बताई। तांत्रिक ने उसे हर तरह की बीमारी को खत्म करने की बात कही। कई तरह की पूजा करने की बात कहकर तांत्रिक ने उससे एक लाख 90 हजार नगद और 2 लाख 53 हजार एक बैंक अकाउंट में डलवाया।
बाबा बनकर अपने घ्रर से चला रहा था कार्यालय
उसके बाद आरोपी कार्यालय बंद कर फरार हो गया। चारू ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने उस बैंक अकाउंट नंबर की पहचान की, जिसमें चारू ने रुपये डाले थे। अकाउंट नंबर प्रेम नगर गाजियाबाद के रहने वाले असलम का था।
पुलिस ने उसके पते पर जांच की तो वह फर्जी निकला। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि ‘बाबा कमाल पाशा’ मुरादनगर का रहने वाला है और अपने घर पर कार्यालय चला रहा है।
इस सूचना पर रानीबाग थाना की पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर वसीम को गिरफ्तार कर लिया। वसीम बाबा कमाल पाशा के नाम का इस्तेमाल कर ठगी की घटना को अंजाम दे रहा था।
पूछताछ में उसने बताया कि असलम नाम का पहचान पत्र बनवाकर उसने फर्जी बैंक अकाउंट खोला और फिर ठगी की वारदात को अंजाम देने लगा। पुलिस उसके सहयोगी सलाउद्दीन की तलाश कर रही है।