{"_id":"593199174f1c1bac0dbdcef6","slug":"fake-policeman-fraud-with-buisnessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी बताकर तलाशी के बहाने कारोबारी के दो लाख उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसकर्मी बताकर तलाशी के बहाने कारोबारी के दो लाख उड़ाए
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 03 Jun 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
FRAUD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर से दिल्ली के आजाद मार्केट में खरीददारी के लिए आए एक कारोबारी से बदमाशों ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया। खुद को पुलिसकर्मी बताकर बदमाशों ने आरोपी की बैग की तलाशी ली और बैग से दो लाख रुपये निकालकर फरार हो गये। पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पवन कुमार(36) झकरकटी अनवर गंज में सपरिवार रहता है। उसका तिरपाल का कारोबार है। बृहस्पतिवार को पवन कानपुर से दिल्ली में खरीददारी करने पहुंचा। वह आजाद मार्केट में खरीददारी के लिए गया था। वहां एक युवक ने खुद को पुलिसकर्मी बता कर उसे रोका।
विज्ञापन
उसके साथ एक अन्य व्यक्ति मौजूद था। जिसे वह अपना साहब बता रहा था। दोनों ने उसके बैग की तलाशी लेकर उसे बैग वापस कर दिया। पवन ने जब कुछ दूर जाने के बाद बैग चेक किया तो उसमें से दो लाख रुपये गायब थे।
विज्ञापन