{"_id":"575597fb4f1c1b071d9c5337","slug":"fake-documents-showing-the-name-of-the-vehicle-took-a-loan-of-89-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेज दिखाकर वाहन के नाम पर लिया 89 लाख का लोन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी दस्तावेज दिखाकर वाहन के नाम पर लिया 89 लाख का लोन
Updated Tue, 07 Jun 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
धोखा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीआर मोटरर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की फर्जी कंपनी बनाकर वाहन खरीदने के नाम पर बैंक से 89 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पालम विहार थाना पुलिस ने सेक्टर-23 स्थित आंध्रा बैंक के शाखा प्रबंधक की शिकायत पर 13 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
इन सभी लोगों के खिलाफ बैंक में फर्जी आईडी जमा करने का भी आरोप है। पुलिस ने सभी आरोपियों को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है।
जांच अधिकारी के अनुसार आंध्रा बैंक के शाखा प्रबंधक विक्रम कुमार ने रविवार को दी शिकायत में बताया है कि कमल किशोर, मधुबाला, महिंदर सिंह, सुमन देवी, सुनीता सिंह, सुरेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, कुलजीत कौर, सुरजीत कौर, मनजीत सिंह, जितेंदर गुप्ता, सतनाम सिंह और महेश गुप्ता ने उनकी शाखा से हाल ही में पिछले दिनों बैंक में लोन के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
बैंक प्रबंधन ने लोन देने से पहले सभी के पहचान पत्र व अन्य जरूरी दस्तावेज जमा कराए थे, लेकिन बाद में जब इन दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराया गया तो सभी दस्तावेज फर्जी निकले।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व षड्यंत्र रचने का मुकदमा दर्ज किया गया है।