{"_id":"7eb2ada83cc545d376eeda202df6d928","slug":"fake-degree-racket-busted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी डिग्री बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी डिग्री बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 09 Sep 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कविनगर पुलिस ने फर्जी मार्कशीट-डिग्री बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर बीकॉम और बीटेक पास दो युवकों समेत चार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
इनसे 22 यूनिवर्सिटी-कॉलेज की डेढ़ हजार से ज्यादा मार्कशीट, जीडीए नगर निगम की बिल बुक, लैपटॉप, प्रिंटर, मुहरें और कार बरामद की गई हैं।
गोविंदपुरम के केशवकुंज में किराए के मकान 2009 से फर्जी डिग्री बनाने का काम चल रहा था। पुलिस का दावा है कि इन डिग्रियों से सैकड़ों लोग प्राइवेट कंपनियों में नौकरी पा चुके हैं।
विज्ञापन
इनका जाल दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, कर्नाटक, मेघालय, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, सिक्किम, गोवा, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु आदि प्रदेशों में फैला था।
विज्ञापन
एसपी सिटी अजयपाल ने बताया कि पकडे़ गए जालसाजों में बीकॉम पास शास्त्रीनगर का शलभ शर्मा, छतरपुर मध्यप्रदेश का आबिद, नंदग्राम का दीपक तिवारी और इंदिरापुरम का बीटेक पास शिवम दूबे हैं।
इन्हें सीबीआई कट से एक सूचना पर तब दबोचा गया, जब ये डिग्रियां देने जा रहे थे। इनके दो साथी अभिषेक गुप्ता और सिरोही भागे हैं।
डिग्रियां ज्यादातर ऐसी यूनिवर्सिटी की हैं, जो या तो बंद हैं या फिर डिस्टेंस लर्निंग कोर्सेज कराती हैं। शलभ ने पुलिस हिरासत में बताया कि उसकी जान पहचान बच्चों को विदेशों में पढ़ाने, डिस्टेंस लर्निंग कोर्स कराने वाली यूनिवर्सिटी के लोगों से थी।
इन्हीं लोगों के कहने पर वह छात्रों की फर्जी डिग्रियां बनाता था। डिग्रियां बनाने का ऑर्डर ईमेल से मिलता था।