{"_id":"59ac26644f1c1b0b278b4fa2","slug":"fake-bank-officer-cheated-two-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को बैंककर्मी बता खाते से हजारों उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद को बैंककर्मी बता खाते से हजारों उड़ाए
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
atm
सेक्टर-31 थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने दो लोगों को अपना शिकार बना लिया। ठगों ने खुद को बैंककर्मी बताकर पीड़ितों से उनके खाते की पूरी जानकारी ले ली और फिर हजारों रुपये उड़ा लिए। इनमें एक घटना इस साल अप्रैल की है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सेक्टर-29 निवासी रमन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इस साल 20 अप्रैल को उनके पिता सतेंद्र जैन के पास एक फोन आया था। फोन करने वाले खुद को बैंक अधिकारी बता उनके खाते व एटीएम कार्ड की पूरी जानकारी ले ली। उसके थोड़ी देर बाद ही उनके खाते से एक बार 7 हजार रुपये और दोबारा 30 हजार रुपये निकलने का संदेश आया।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने अपना कार्ड ब्लॉक करवा दिया और इसकी शिकायत बैंक व पुलिस में की दी। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
दूसरी घटना में सेक्टर-31 निवासी रेनू अग्रवाल ने मामला दर्ज करवाया है कि कुछ दिन पहले उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बता उन्हें बताया कि उनका कार्ड ब्लॉक होने वाला है और उसे दोबारा चालू करने के लिए कार्ड की जानकारी मांगी।
विज्ञापन
रेनू अग्रवाल ने उन्हें सारी जानकारी दे दी, जिसके बाद उनके खाते से पैसे निकल गए। ठगों ने उनके खाते से 5 हजार रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।