{"_id":"6bc9723b2e0188ef6d381f52cc89b7e2","slug":"face-ventilator-engagement-tully-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकित वेंटीलेटर पर, सगाई टली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंकित वेंटीलेटर पर, सगाई टली
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 16 Feb 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय नगर की मॉडल शॉप में बोतल घोंपे जाने से घायल हुए छात्र अंकित त्यागी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। संयुक्त जिला अस्पताल से उसे यशोदा अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
अंकित का इलाज कर रहे डॉक्टर आशीष गौतम ने बताया कि उसके गले की नसें कट गई हैं। वह वेंटीलेटर पर है। 72 घंटे बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
अंकित के बड़े भाई सुमित ने बताया कि रविवार को होनी वाली अंकित की सगाई भी फिलहाल टाल दी गई है। इसके अलावा गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
सुमित का ये भी आरोप है कि अब भी आरोपी पक्ष उन्हें धमकियां दे रहे हैं। बता दें कि पैसों के लेनदेन के बाद शुरू हुई खुन्नस के चलते शनिवार शाम संजय नगर सेक्टर-23 की मॉडल शॉप खून से लाल हो गई थी।
विज्ञापन
मुरादनगर से ग्रेजुएशन कर रहे छात्र अंकित त्यागी की गर्दन में शराब की बोतल घोंप दी गई थी। पुलिस ने तीन आरोपी मनवीर उर्फ मंजीत, भूपेंद्र और प्रदीप निवासी रईसपुर को गिरफ्तार कर लिया था।
वर्ष 2013 में मंजीत अंकित के बड़े भाई सुमित को गोली मारने के आरोप में जेल गया था। तभी से दोनों पक्षों में खुन्नस चली आ रही है। रविवार को अंकित की सगाई होनी थी। मंजीत के भी चोट आई थी, उसका सर्वोदय अस्पताल में उपचार हुआ।