फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   eve teasing with a lady and said to kidnap her including her daughter

महिला से परिचित ने किया छेड़छाड़, दी बेटी समेत अगवा कर हत्या करने की धमकी 

Mon, 20 Nov 2017 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Nov 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
eve teasing with a lady and said to kidnap her including her daughter
गिरफ्तार - फोटो : FILE PHOTO

विजय विहार इलाके में तीस वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे बेटी को अगवा कर उसकी हत्या करने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 30 वर्षीय महिला अपने पति व बेटी के साथ विजय विहार इलाके में रहती है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 16 नवंबर की रात वह सब्जी लेने के लिए मार्केट गयी थी। वहां से घर लौटने के दौरान बत्ता पार्क के पास पड़ोस में रहने वाले अनिल नेगी मिला।
विज्ञापन


महिला उसे अंकल कहकर संबोधित करती है। महिला ने उसे नमस्ते किया। लेकिन आरोपी उसके पास आकर अश्लील हरकत करने लगा। महिला के विरोध करने पर आरोपी वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन भागते हुए उसने धमकी दी कि अगर इस बात को किसी को बताया तो उसे और उसकी बेटी को अगवा कर हत्या कर देगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed