{"_id":"58da4dfd4f1c1b447763ef0d","slug":"eve-teasers-shoots-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":" शिकायत करने पर मनचले ने पीड़िता को मारी गोली, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिकायत करने पर मनचले ने पीड़िता को मारी गोली, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 28 Mar 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
shoot
फरीदाबाद में अपने खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने से गुस्साए मनचले ने पीड़िता को जान से मारने की कोशिश की। रात में घर में घुसकर दबंग ने पीड़िता पर तमंचे से फायर किया।
विज्ञापन
निशाना चूक जाने की वजह से पीड़िता की जान तो बच गई लेकिन बीच बचाव करने आई पीड़िता की मां का सिर आरोपी ने फोड़ दिया और धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
शहर के एक थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने शनिवार को ललित उर्फ अली नाम के युवक के खिलाफ महिला थाने में उसके और छोटी बहन के साथ छेड़खानी करने का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया था कि 1 दिसंबर 2016 की शाम वह घर पर खाना बना रही थी इस दौरान ललित ने उसके साथ छेड़खानी की थी। शोर सुन कर बीच बचाव कराने आई 15 वर्षीय छोटी बहन को ललित ने चाकू दिखा कर काबू कर लिया और बेड पर पटक कर उसके साथ गलत हरकत का प्रयास किया था। चीखने चिल्लाने पर दोनों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया था।
रिपोर्ट दर्ज होने पर महिला थाने की पुलिस ने ललित की खोज शुरू कर दी, इसकी जानकारी उसे हो गई। इससे गुस्साया ललित शनिवार देर रात छत फांद कर पीड़ित परिवार के घर में घुस गया और गालियां बकते हुए सबको ललकारने लगा।
शोर सुनकर परिवार के सदस्यों की आंख खुल गई और सब आंगन में इकट्ठा हो गए। किशोरी को सामने देखते ही ललित ने तमंचा निकाल उसकी ओर निशाना लगा ट्रिगर दाब दिया। फायर मिस हो गया, इस दौरान किशोरी की मां बचाव करने दौड़ीं तो ललित ने तमंचे की बट से वार कर उनका सिर फोड़ दिया।
शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गया। सारन थाने के एएसआई रामकुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, उसके खिलाफ हत्या का प्रयास सहित कई धाराओं में केस दर्ज हुआ है।