फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Employees of the robbery and assault on the strength of the lift with a pistol

कर्मचारी को लिफ्ट देकर तमंचे के बल पर की लूट और मारपीट

Mon, 09 May 2016 03:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 09 May 2016 03:14 AM IST
विज्ञापन
Employees of the robbery and assault on the strength of the lift with a pistol
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो

कार सवार बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात एक कंपनी कर्मचारी को लिफ्ट देकर तमंचे के बल पर लूटपाट की। विरोध करने पर युवक की पिटाई की। बदमाशों ने पहले उसके एटीएम का पिन कोड पूछा इसके बाद इंडिया एक्सपो मार्ट स्थित एटीएम से 25 हजार रुपये निकालकर फरार हो गए। उधर, पीड़ित युवक तीन दिन से नॉलेज पार्क कोतवाली का चक्कर लगा रहा है, जिसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। 

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा वन निवासी संजय कुमार दिल्ली के सराय काले खां स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। रात में काम खत्म करने के बाद वापस घर आते वक्त नोएडा सेक्टर-37 बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रहा था। 
विज्ञापन


स्विफ्ट कार में सवार होकर चालक समेत पांच बदमाश उसके पास पहुंचे। उन्होंने ग्रेटर नोएडा चलने के लिए पूछा। संजय टैक्सी समझकर कार में बैठ गया। थोड़ी दूर आगे चलने के बाद बदमाशों ने पैसे लेकर संजय के साथ छीना छपटी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्स में रखे दो अलग-अलग एटीएम निकाल लिए। जैसे ही बदमाश ग्रेटर नोएडा पहुंचे वह कार को एक्सपो मार्ट स्थित ओरिएंटल बैंक के एटीएम पहुंच गए जहां पर पिन पूछकर एक एटीएम से 15 और दूसरे से 10 हजार निकाल लिए। 


पीड़ित ने बताया कि घटना तीन दिन पहले हुई थी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। वहीं कोतवाली प्रभारी संजय वर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed