{"_id":"8df066dcd2e2acd7d465c7ffaa5b9112","slug":"elderly-woman-strangled-to-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध महिला की गला घोंटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्ध महिला की गला घोंटकर हत्या
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 24 Aug 2014 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिहानी गेट कोतवाली क्षेत्र की अशोक नगर कालोनी में साड़ी से गला घोंटकर 86 वर्षीया वृद्धा कपूरी देवी की हत्या कर दी गई। शनिवार शाम करीब छह बजे वृद्धा का शव बेड पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
उनके दोनों हाथ साड़ी से बंधे थे। कमरे में रखी अलमारी का सामान फैला हुआ था। हालांकि पुलिस लूट की वारदात से इंकार कर रही है। वृद्धा के दिनभर दिखाई न देने पर पड़ोसी के घर में जाने पर वारदात का पता चला।
विज्ञापन
अशोक नगर सी-7 में कपूरी देवी वर्षों से अकेली रहती थीं। उनका इकलौता बेटा सुभाष अग्रवाल कई वर्षों से परिवार सहित दिल्ली में रहता है।
एसएचओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि बुजुर्ग महिला के पति की करीब 25 साल पूर्व मौत हो चुकी है। वृद्धा का धेवता पटेलनगर निवासी पंकज उनकी देखभाल करता था। वृद्धा को शुक्रवार रात 9 बजे घर में अंतिम बार देखा गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने कमरे से वृद्धा की ज्वैलरी, सात हजार की नगदी और मकान की दो वसीयत बरामद की हैं। वृद्धा ने पहली वसीयत करीब एक साल पूर्व पंकज के नाम की थी।
दूसरी वसीयत चार माह पूर्व पोते तुषार के नाम पर है। पुलिस का मानना है कि हत्या के दौरान लूट नहीं हुई है। जिस मकान में वृद्धा रहती थी उसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा की बताई जाती है।
पुलिस हत्याकांड को संपत्ति विवाद से भी जोड़कर देख रही है। पड़ोसियों ने बताया कि वृद्धा मोहल्ले की सबसे एक्टिव महिला थी। उनका ब्याज का काम भी था।
तीन दिन से उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इंस्पेक्टर सिहानी गेट अशोक सिसोदिया का कहना है कि हत्याकांड का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा। उन्होंने लूट की घटना से इंकार किया है।