{"_id":"57e682d94f1c1b9b3ba82df4","slug":"elderly-woman-s-killer-sent-to-prison-was-killed-for-looting","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला के हत्यारे को भेजा जेल, लूटपाट के लिए की थी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग महिला के हत्यारे को भेजा जेल, लूटपाट के लिए की थी हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 25 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर -55 के ब्रदर अपार्टमेंट में बुजुर्ग महिला की हत्या कर लूटपाट करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को दो दिन की रिमांड के बाद पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
बता दें कि थाना सेक्टर-56 क्षेत्र के ब्रदर अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 107 में रहने वाली बुजुर्ग महिला जयारानी की कुछ दिन पहले दिनदहाडे़ हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
आरोपी ने महिला के घर से जेवरों पर भी हाथ साफ किया था। पुलिस ने लूट व हत्या के मामले में इसी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 109 में रहने वाले करण को गिरफ्तार किया था। वह मूलरूप से कैथल के मॉडल टाउन का रहने वाला है।
विज्ञापन
उस पर काफी कर्ज था, जिसके चलते उसने लूटे गए आभूषणों को कैथल में जाकर मुत्थूट फाइनेंस में जमा कर वहां से 14 हजार रुपये लिए थे।
इन आभूषणों को बरामद करने के लिए क्राइम ब्रांच सेक्टर 46 की पुलिस टीम ने आरोपी को रिमांड पर लिया था। पुलिस ने शुक्रवार को कैथल के मुत्थूट फाइनेंस से जेवरातों को बरामद कर लिया। रिमांड खत्म होने पर शनिवार को आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।