फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Eight crooks entered the house, the family of the hostage robbery

घर में घुसे आठ बदमाश, परिवार को बंधक बनाकर की डकैती

Sun, 10 Jul 2016 06:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 10 Jul 2016 06:05 AM IST
विज्ञापन
Eight crooks entered the house, the family of the hostage robbery
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

खेरली हाफिजपुर गांव में आठ बदमाशों ने शुक्रवार देर रात तमंचा दिखा एक परिवार को बंधक बनाकर डकैती डाली। बदमाश 95 हजार रुपये और हजारों के आभूषण अपने साथ ले गए। 

विज्ञापन


डकैती के दौरान गृहस्वामी के बेटे ने पांच बदमाशों को पहचान लिया था। पहचाने जाने के कारण एक बदमाश युवक को दो गोली मारकर फरार हो गए। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। 
विज्ञापन


मामले में पांच नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में डकैती डालने की शिकायत दी गई है। वहीं पुलिस ने जान से मारने की नियत से हमला करने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि यह मामला रंजिश का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दनकौर कोतवाली के खेरली हाफीजपुर गांव निवासी सुंदर ने थाना दनकौर पुलिस को शिकायत दी कि शुक्रवार रात वह घर में पत्नी और बच्चों के साथ सो रहा था। 

रात करीब दो बजे घर की दीवार फांदकर आठ हथियारबंद बदमाश घर में घुस आए। बदमाशों की आहट सुनकर वह और पत्नी की नींद खुल गई। बदमाशों ने तमंचे के बल पर सुंदर और उसकी पत्नी को बंधक बना लिया। 

उनमें से पांच बदमाश उनके बड़े बेटे राहुल के कमरे में गए। वहां राहुल अपनी पत्नी के साथ सो रहा था। बदमाशों ने घर में जो भी नगदी और जेवर है उसे लाने को कहा। राहुल ने अलमारी में रखे 95 हजार रुपये और दो चेन बदमाशों को दे दी। 

इस दौरान राहुल ने पांचों बदमाशों को पहचान लिया तो बदमाशों ने उसे मारने की बात कही। डर कर वह भागने लगा तो एक बदमाश ने उसे दो गोली मारकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर पड़ोस के लोगों ने पीड़ित के घर आकर उन्हें बंधन मुक्त कराया और घायल को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। 


युवक के पिता सुंदर ने कोतवाली में आशु, सचिन, निक्की, प्रमोद और राजेंद्र निवासी खेरली हाफिजपुर व तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती डालने की शिकायत की है। दनकौर कोतवाली प्रभारी रवींद्र राठी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed