फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU asst. prof. nephew is a criminal

डीयू प्रोफेसर का भतीजा बना गैंगस्टर, दिखाई दबंगई

Sun, 25 May 2014 05:41 PM IST
Updated Sun, 25 May 2014 05:41 PM IST
विज्ञापन
DU asst. prof. nephew is a criminal

दिल्ली विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर से एक युवक लगातार गैंगस्टर बनकर रंगदारी मांग रहा था।

विज्ञापन


फोन और एसएमएस के जरिए उसने पांच लाख रुपये की डिमांड की और पैसे नहीं देने की सूरत में जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने छानबीन के बाद अतिश रंजन उर्फ सुमित उर्फ त्रिलोचन सिंह (27)  को धर दबोचा। आरोपी कोई और नहीं बल्कि पीड़ित प्रोफेसर का भतीजा निकला।

भतीजे ने गणित के प्रोफेसर से की गणित

DU asst. prof. nephew is a criminal

अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक चांद के मुताबिक आरोपी ने फरवरी 2013 में डीयू के गणित विषय के सहायक प्रोफेसर को परेशान करना शुरू किया था।

अक्तूबर 2013 में मौरिस नगर थाने में पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने की शिकायत दर्ज कराई गई।

काफी छानबीन के बाद भी आरोपी का पता नहीं चला। मामले की जांच अपराध शाखा को सौंपी गई। इस बीच आरोपी सहायक प्रोफेसर को लगातार एसएमएस और कॉल कर पांच लाख रुपये मांगता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई कंपनियों में मार चुका है हाथ

DU asst. prof. nephew is a criminal

छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी को महरौली बदरपुर रोड से अतिश रंजन उर्फ सुमित उर्फ त्रिलोचन सिंह को धर दबोचा। आरोपी ने बताया कि वह पीड़ित का भतीजा है।

पटना से बीएससी व कंप्यूटर कोर्स करने के बाद वह 2010 में दिल्ली आ गया था। यहां कई कंपनियों में नौकरी करने के बाद उसे रुपयों की सख्त जरूरत पड़ी।

इसके बाद अपने चाचा से रंगदारी मांगने की योजना बनाई। पुलिस अतिश से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने रंगदारी मांगने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला मोबाइल व सिम भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed