फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DTC driver killed in Ghaziabad

गाजियाबाद में डीटीसी ड्राइवर की हत्या

Tue, 11 Nov 2014 12:56 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 11 Nov 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
DTC driver killed in Ghaziabad

डीटीसी (दिल्ली ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन) के ड्राइवर की हत्या कर अज्ञात बदमाशों ने शव राजनगर एक्सटेंशन में फेंक दिया। सोमवार सुबह सिहानी गेट पुलिस ने शिवालिक फार्म हाउस के पास से शव बरामद किया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक चाकू से गला रेतकर ड्राइवर की हत्या की गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। आसपास के लोगों का कहना है कि एक सेंट्रो कार सवार लोगों ने शव को यहां फेंका है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को राजनगर एक्सटेंशन में करीब 30-32 साल के एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना दी थी। उस वक्त मृतक की शिनाख्त नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जेब से मिले कुछ कागजातों के आधार पर प्रयास किया तो मृतक की शिनाख्त दिल्ली भजनपुरा निवासी कुलदीप के रूप में हुई।

एसएचओ सिहानी गेट अशोक सिसोदिया ने बताया कि कुलदीप दिल्ली के मिलेनियम डिपो में तैनात था। हत्या किसने और क्यों की गई इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

परिजनों से पूछताछ की जा रही है। उनका कहना है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर करने के बाद शव को राजनगर एक्सटेंशन में फेंका गया है। पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed