{"_id":"5738cfc64f1c1b6c17ac75e7","slug":"drunken-woman-commotion-in-the-police-station-videos-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवती ने थाने में किया हंगामा, वीडियो हुआ वायरल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत युवती ने थाने में किया हंगामा, वीडियो हुआ वायरल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 16 May 2016 02:47 AM IST
विज्ञापन
दक्षिण जिले के वसंत विहार थाने में नशे में एक युवती ने रविवार सुबह जमकर हंगामा किया। महिला सिपाही ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसने उसके साथ मारपीट की और उसे कई थप्पड़ जड़ दिए। युवती को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
वसंत विहार थाना पुलिस ने युवती के खिलाफ सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट करने व सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज कर लिया है। दक्षिण जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नुपुर प्रसाद ने बताया कि युवती नेपाल की रहने वाली है। वह नशे में थी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार ऑटो वाला उसे कहीं से लेकर आया था। युवती मुनिरका में किराये पर रहती है। किराये को लेकर उसका ऑटो वाले से झगड़ा हो गया था। वह ऑटो वाले को किराया नहीं दे रही थी। ऑटो वाले से जब ज्यादा झगड़ा करने लगी तो ऑटो वाला रविवार सुबह उसे वसंत विहार थाने ले आया।
विज्ञापन
थाने पहुंचते ही युवती हंगामा करने लगी। महिला पुलिसकर्मी ने उसे रोका तो युवती ने महिला पुलिसकर्मी को कई थप्पड़ जड़ दिए। काफी जद्दोजहद के बाद युवती को काबू किया। महिला सिपाही को मारते हुए किसी ने वीडियो बना ली। ये वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो गई।
वीडियो को वायरल होते देख जिले के सीनियर पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए। नशे में धुत युवती को सफदरजंग अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। रविवार शाम में उसे कोर्ट में पेश किया गया। हालांकि रविवार देर रात युवती का नशा उतरा नहीं था।