फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   doctors accused of forced contraceptive in delhi hospital

डॉक्टरों पर जबरन कॉपर टी लगाने का आरोप  

Wed, 25 Oct 2017 01:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 Oct 2017 01:43 PM IST
सार

   
बाबू जगजीवन राम अस्पताल का मामला      
चिकित्सा अधीक्षक से शिकायत, अस्पताल का इंकार      
 

विज्ञापन
doctors accused of forced contraceptive in delhi hospital

विस्तार

राजधानी के बाबू जगजीवन राम अस्पताल के डॉक्टरों पर जबरन कॉपर टी लगाने का आरोप लगाया है। मंगलवार चिकित्सा अधीक्षक तक पहुंची शिकायत में अस्पताल में प्रसव करा चुकी एक महिला ने आरोप लगाया है मना करने के बाद भी उसे कॉपर टी लगा दी गई, हालांकि अस्पताल प्रशासन ने इससे इंकार किया है।

विज्ञापन


महिला के पति दिनेश ने बताया कि उनकी पत्नी दूसरी बार गर्भवती हुईं, प्रसव के लिए बीजेआरएम में दाखिल कराया गया। बीते रविवार को प्रसव हुआ। इसके बाद डॉक्टरों ने मर्जी के बगैर ही कॉपर टी लगा दी।
विज्ञापन


दिनेश का कहना है कि कॉपर टी लगाने पर डॉक्टरों और नर्सों को इंसेटिव मिलता है। इसके चक्कर में वह बिना पूछे भी महिलाओं को कॉपर टी लगा रही हैं। दिनेश ने अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक डा. प्रतिभा का कहना है कि आरोप गलत हैं। किसी भी महिला को कॉपर टी लगाने से पहले लिखित अनुमति ली जाती है। लेकिन अक्सर महिलाएं परिजनों के दबाव में लिखित अनुमति देने के बाद भी मुकर जाती हैं। इस मामले में उन्हें अभी शिकायत नहीं मिली है। वह इसकी जांच करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed