{"_id":"a0114ff7eb7775e45cbf67091b868b3c","slug":"doctor-s-flirting-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर ने महिला से की छेड़खानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर ने महिला से की छेड़खानी
अमर उजाला, इंदिरापुरम
Updated Thu, 26 Jun 2014 12:44 PM IST
विज्ञापन
न्यायखंड दो निवासी एक महिला ने अपने फ्लैट के नीचे रहने वाले एक डॉक्टर पर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है। महिला ने शिकायत दी है कि उनके फ्लैट के नीचे रहने वाला एक डॉक्टर आते-जाते उसके साथ छेड़छाड़ करता है और फब्तियां कसता है।
विज्ञापन
बुधवार को डॉक्टर अचानक उनके घर में घुस आया और छत पर अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने डॉक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की है।
विज्ञापन
एसएचओ राशिद अली ने बताया कि मामला आपसी विवाद का लग रहा है। जांच की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
नहाते समय किशोरियों के फोटो खींचे
युवक ने बेशर्मी की हदें पार करते हुए पड़ोस में रहने वाली किशोरियों के नहाते समय फोटो खींच लिए। किशोरियों ने विरोध किया तो वह गाली गलौच करने लगा तथा जान से मारने की धमकी दे डाली।
परिजनों ने आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। राहुल गार्डन कॉलोनी के एक व्यक्ति का आरोप है कि उसके बाथरूम की छत नहीं है। रविवार दोपहर 12 बजे उसकी 16 एवं 12 वर्षीय पुत्री बाथरूम में नहा रही थीं।
इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले पीयूष ने अपनी छत से उनके फोटो खींच लिए। किशोरियों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने उसे डांटकर विरोध जताया।
छात्रा से छेड़खानी
मुरादनगर की एक कालोनी में बीए की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी की हरकत से तंग आकर ही उसने टीचर की नौकरी भी छोड़ी थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। छात्रा प्राइवेट बीए कर रही हैं।