डॉक्टर से बदसलूकी के लिए मीका को चुकाना पड़ सकता है 50 लाख का जुर्माना
तीस हजारी अदालत की अतिरिक्त जिला न्यायाधीश राजरानी के समक्ष बुधवार को डॉ. श्रीकांत के वकीलों ने अपना जवाब दाखिल कर दिया है। इसके अलावा वादी ने एमएलसी रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के लिए समय मांगा है। वादी को अगली तारीख पर एमएलसी रिपोर्ट पेश करनी है।
डॉ. श्रीकांत का आरोप है कि एक कार्यक्रम के दौरान मीका ने उसे सैकड़ों लोगों के सामने थप्पड़ मारा। इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली नेत्र चिकित्सक समिति ने किया था।
मीका ने डॉक्टर के आरोपों का जवाब 17 मई 2016 को कोर्ट में पेश किया था। मीका ने डॉक्टर के आरोपों को खारिज कर दिया था। मीका ने कहा कि यह मुकदमा उन्हें प्रताड़ित करने और पैसा ऐंठने के लिए किया गया है।
डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में नेत्र चिकित्सक डॉ. श्रीकांत की शिकायत पर मीका को समन जारी कर तलब किया था। गायक मीका ने अपने बयान में कहा कि मुकदमे के तथ्य मीडिया रिपोर्ट पर आधारित हैं, और मीडिया में आई बातों को उससे नहीं जोड़ा जा सकता।
मीका ने डॉक्टर पर झूठे आरोप लगाने की बात से भी इंकार किया। एक महिला से छेड़छाड़ व टिप्पणी करने के मामले में डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा चल रहा है।