फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   doctor brutally killed in delhi, dead body found in reporting room

साथी ने सर्जिकल ब्लेड से डॉक्टर का गला रेता, रिपोर्टिंग रूम में मिली लाश

Sat, 26 Aug 2017 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 26 Aug 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
  doctor brutally killed in delhi, dead body found in reporting room
doctor murder

सब्जी मंडी स्थित सेंट स्टीफन अस्पताल में शुक्रवार सुबह एक डॉक्टर की सर्जिकल ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त इलाहाबाद निवासी शास्वत पांडे (26) के रूप में हुई है। हत्या का आरोपी डॉक्टर सुयश गुप्ता वारदात के बाद से फरार है। पुलिस ने उसकी कार आनंद विहार से बरामद कर ली है। पुलिस ने आपसी रंजिश की वजह से हत्या की आशंका जताई है। सब्जी मंडी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शास्वत पांडे मूलत: इलाहाबाद के चर्च लेन इलाके में रहते थे। परिवार में उसके पिता संजय पांडे, मां शालिनी और एक बहन है। शाश्वत ने कर्नाटक के मणिपाल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई की थी। वर्ष 2015 में डीएनबी परीक्षा के माध्यम से उनका चयन सेंट स्टीफन कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग में हुआ था। उनकेपिता भी रेडियोलॉजिस्ट हैं। शास्वत पांडे की अस्पताल में नाइट शिफ्ट थी। वह रात में रिपोर्टिंग रूम में थे। 
विज्ञापन


सुबह आठ बजे वाले शिफ्ट कर्मचारी अस्पताल पहुंचे। उन लोगों ने रिर्पोटिंग रूम में ताला बंद देखा। शक होने पर पुलिस ताला तोड़कर कमरे में पहुंची, जहां डॉक्टर शाश्वत लहूलुहान पड़े थे। उनके गले को सर्जिकल ब्लेड से काटा गया था। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छानबीन में पता चला कि देर रात शाश्वत के कमरे में डा. सुयश गुप्ता कमरे में आया था। उसके बाद पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, जिसमें आरोपी डॉक्टर कार से जाते हुए दिखा। जांच में पता चला कि डॉ. गुप्ता उत्तर प्रदेश के इटावा का रहने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की कार आनंद विहार से बरामद 
आरोपी डॉक्टर के खिलाफ साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने वायरलेस मैसेज के जरिये सभी थानों को डॉक्टर की नीले रंग की कार की तलाश शुरू करने के लिए कहा। कुछ देर बाद ही पुलिस को आनंद विहार बस अड्डा के पास आरोपी डॉक्टर की कार लावारिस हालत में खड़ी मिल गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस को आशंका है कि आरोपी आनंद विहार से बस पकड़कर फरार हुआ है। पुलिस की एक टीम को उसके इटावा स्थित घर पर दबिश के लिए भेजा गया है।  

बेटे की मौत की खबर सुनकर मां की तबियत बिगड़ी  
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शास्वत की बहन को अमेरिका जाना है। वह वीजा के सिलसिले में शुक्रवार सुबह अपनी मां के साथ दिल्ली पहुंची थी। दिल्ली आने के बाद ही उसे भाई की हत्या के बारे में जानकारी मिली। जब मां को इस बात की जानकारी मिली तो उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई। उन्हें सेंट स्टीफन के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। 

दो साल से दोनों में चल रहा था विवाद  
पुलिस सूत्रों का कहना है कि शास्वत का पिछले दो साल से आरोपी डॉक्टर से विवाद चल रहा था। दो साल पहले एम्स में आयोजित एक सेमिनार में दोनों के बीच विवाद हो गया था। उसके बाद से अक्सर सुयश शास्वत पर हमला कर रहा था। डॉक्टरों के वाट्सऐप ग्रुप पर सुयश अक्सर शास्वत को समलैंगिक बताता था। जांच में पता चला है कि सुयश चार माह पहले चाकू लेकर अस्पताल आया था। झगड़े की वजह से सुयश को निलंबित कर दिया गया था। सुयश ने कानपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया था और उसका भी दाखिला शास्वत के साथ रेडियोलॉजी विभाग में हुआ था।  


साजिश के तहत की हत्या  
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक की जांच से लग रहा है कि सुयश ने साजिश के तहत शास्वत की हत्या की है। जांच में पता चला कि रात में आखिरी बार 12.20 बजे एक कर्मचारी उसके पास किसी रिपोर्ट पर हस्ताक्षर लेने आया था। उसके बाद तीन बजे उसे फोन किया गया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। कर्मचारी वहां पहुंचे तो दरवाजे पर ताला लगा हुआ देखा। पुलिस ने बॉयोमीट्रिक मशीन की जांच की तो वह टूटी हुई मिली, लेकिन जांच में पता चला कि डा. सुयश पौने एक बजे उसके कमरे में आया था। हत्या करने के बाद उसने मशीन को तोड़ दिया, ताकि कोई उसका इस्तेमाल कर कमरे में न जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed